फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किलोमीटर स्कीम की बस के ब्रेक फेल, 10 यात्री को मामूली चोटें लगीं

विज्ञापन
09जेएनडी20-हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस। संवाद
विज्ञापन
जींद। पानीपत से जींद के रास्ते सिरसा जा रही किलोमीटर स्कीम की बस के सोमवार सुबह गांव रामराये के निकट ब्रेक फेल हो गए और डंपर में जा घुसी। इसमें बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। 10 से ज्यादा यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। कुछ यात्रियों के सिर, नाक और हाथ पर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

बस परिचालक विनोद और चालक कुलबीर को भी मामूली चोट लगी हैं। सोमवार को सुबह नौ बजे के करीब पानीपत से चली किलोमीटर स्कीम की बस जींद बस अड्डे पर पहुंची। यहां से यह बस हिसार की तरफ निकली।
बस में करीब 50 यात्री सवार थे। रामराय बस अड्डे के करीब पहुंचकर जब ड्राइवर कुलबीर ने ब्रेक लगाने चाहे तो बस के ब्रेक नहीं लगे। बस को किसी तरह नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन यह रोड के साइड में खड़े डंपर में जा घुसी। बस का परिचालक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि बस की स्पीड पहले ही कम थी, इसलिए यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई। गौरतलब है कि किलोमीटर स्कीम की बस में परिचालक रोडवेज कर्मचारी होता है, लेकिन चालक प्राइवेट बस मालिक का होता है। कई बार शिकायतें आई हैं कि बस मालिक समय पर बस की सर्विस नहीं करवाते और फिटनेस की कमी के कारण बसें बीच रास्ते जवाब दे जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें