फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया

Sun, 01 Jun 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी17-पीएचसी नगूरां में आशा वर्करों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करते स्वास
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां पीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं की बैठक स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा और ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर सरिता ने की। स्वास्थ्य निरीक्षक ने कहा कि दो जून से गांव नगूरां, चांदपुर, हसनपुर, दिल्लूवाला, मांडी खुर्द, दालमवाला में रेपिड फीवर मास सर्वे अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे स्वास्थ्य कर्मचारी और आशा वर्कर टीम बनाकर घर-घर लोगों के होदी, कूलर, टंकी, फ्रिज की ट्रे, गमले, टायर और पक्षियों के पीने के पानी के कटोरे में लार्वा की जांच की जाएगी। इसके अलावा सभी टीमों को बुखार संभावित लोगों की रक्त पट्टिका बनाने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य निरीक्षक ने लोगों से अपील कि घर के आसपास गंदगी और पानी इकट्ठा नहीं होने दें। घरों की खिड़कियों पर जाली लगवाएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। सप्ताह में रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाते हुए होदी, कूलर, टंकी, फ्रिज की ट्रे और छतों पर पड़े कबाड़ की सफाई करें। इस अवसर पर सरिता, किताबो, सुनिता, मुकेश, रोशनी, बाला, मंजू, अमित, सुमन, बिमला और संतोष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें