ईक्कस गांव के पास सोमवार देर सायं को परिवहन समिति की बस व ऑटो की टक्कर होने पर ऑटो चालक विश्वकर्मा काम्लोनी निवासी अनिल की मौत हो गई। पुलिस ने परिवहन समिति की बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी अरविंद ने बताया कि उसका भाई अनिल ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। 31 जनवरी को उसका भाई ऑटो लेकर ईक्कस गांव की तरफ से जींद की तरफ आ रहा था। वह भी उससे कुछ ही दूरी पर पीछे जींद की तरफ जा रहा था। जब उसका भाई ईक्कस गांव के आगे जींद की तरफ गया तो सामने से आ रही परिवहन समिति की बैठक ने उसके भाई के ऑटो को टक्कर मार दी। इसमें उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। वह उसको शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर बस चालक मौके से फरार हो गया। उसने आरोप लगाया कि बस का चालक हिसार जिले के कोथ कलां गांव निवासी ऋषि था। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि सड़कदुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।