फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस कार्यक्रम 18 से

Sun, 13 Apr 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। 18 से 20 अप्रैल को जुलाना के हनुमान मंदिर वार्ड नंबर आठ में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुदर्शन क्रिया सिखाई जाएगी। वर्तमान में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ध्यान, योग और तनाव मुक्त जीवन जीने की तकनीक सीखा रही हैं।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने बताया कि श्री श्री रविशंकर से निर्मित सुदर्शन क्रिया सीखें और अपने जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाएं। उन्होंने कहा कि सुदर्शन क्रिया सांसों की लयबद्ध तकनीक है। इसके करने से थकान, अवसाद, निराशा, क्रोध, तनाव और नकारात्मक भाव से मुक्ति मिलती है। इससे मन शांत रहता है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के स्वयंसेवक अरुण सिंगला ने बताया कि हैप्पीनेस प्रोग्राम करने से मानसिक व शारीरिक रूप से व्यक्ति मजबूत होता है और सकारात्मक विचारों और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है व नींद बेहतर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें