फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन स्कीम की जाए लागू : बांगड़

Sun, 13 Apr 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पुलिस पेंशनर्ज की बैठक पुलिस लाइन में प्रेम सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में हुई। संचालन मिया सिंह ने किया। सभी पुलिस पेंशनर्ज ने सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए रक्षा करते हुए बलिदान होने वाले सेना और अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सभी ने पुलिस कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

बांगड़ ने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। पेंशनर्स की उम्र 65, 70 और 75 होने पर पेंशन में क्रमश: 10, 15 और 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। मेडिकल भत्ता एक हजार रुपये बढ़ाकर 3 हजार रुपये किया जाए। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनर्स का रोका गया डेढ़ साल का महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाए। पुलिस विभाग में सरकार की ओर से स्थाई भर्ती की जाए। पुलिस कर्मचारियों को भी पंजाब पुलिस के बराबर वेतनमान दिए जाए। पुलिस विभाग में रिक्तियों के अनुसार समय पर योग्यता और वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति दी जाए। इस मौके पर धर्मबीर राठी, रणधीर सिंह, रामकुमार, रामचंद्र, देवीदयाल सिंह, रणबीर सिंह, पंजाब सिंह ढिल्लों, इंद्र, राजेंद्र, अंग्रेज सिंह, रामकुमार, बलबीर, कश्मीर सिंह, जगदीश चंद्र, राममेहर सिंह और रामकिशन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें