फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती से धक्कामुक्की और लड़की को उठाने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की एक कॉलोनी के मकान में घुसकर दंपती सो धक्कामुक्की करके लड़की उठाकर ले जाने की धमकी देने के आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दो दिसंबर को दोपहर बाद वह और उसकी पत्नी अपने घर पर थे। इसी दौरान बाहर मेन गेट की कुंडी खुलने की आवाज सुनाई दी थी। इसी समय दो युवक जिन्होंने अपने मुंह पर मास्क और मफलर बांधा हुआ था। वह दोनों मकान के अंदर घुस आए और जब उनसे अंदर आने का कारण पूछा तो मास्क लगाए युवक ने कहा था कि वह जामनी गांव का संदीप है और दूसरे ने कहा कि वह संदीप का दोस्त है। तभी संदीप ने कहा कि तुम्हारी लड़की कहां है, उससे बात करनी है। जब उसने मना किया तो दोनों ने उसके साथ धक्कामुक्की और गाली-गलौज की थी। जब उसने पत्नी से पुलिस को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा तो दोनों लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले जाने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले संदीप को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जामनी निवासी समुंद्र उर्फ संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें