फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी से लगाई गुहार

Tue, 19 Nov 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी18: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी कार्यालय आए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। खेड़ा खेमावती गांव के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी से गुहार लगाई। डीएसपी ने ग्रामीणों को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी से मिलने आए खेड़ा खेमावती गांव निवासी उषा, मेवा, अनीता व अन्य ग्रामीणों का कहना था कि दो सितंबर को रवि के साथ जिम में जियालाल द्वारा हाथापाई की गई थी। इसमें रवि वहां से जान बचाकर भागकर घर आ गया। झगड़े वाली बात रवि ने परिवार के लोगों को बताई। परिवार के लोग जियालाल को समझाने के लिए गए तो वहां पर कुछ लोगों ने यह कहकर मामला सुलझा दिया कि वे जियालाल को समझा देगें। उसके बाद वे घर आ गए थे। उसके बाद काफी लोग हथियारों से लैस होकर जान से मारने की नियत से उनके घर में आए और उन्हें चोटें मारी। इस हमले में निर्मला, शिवकुमार, संतराम, सत्यवान, उषा, चंद्रभान, अनिता, अश्वनी व मेवा को चोटें आईं थीं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों द्वारा उन्हें धमकियां दी जा रही है। ऐसे में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। डीएसपी उमेद सिंह ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

18जेएनडी18: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी कार्यालय आए ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें