फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किशोरी से दुष्कर्म व गर्भपात करवाने का आरोपी काबू

Tue, 19 Nov 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। किशोरी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात करवाने के आरोप में गढ़ी थाना पुलिस ने गढ़ी निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिहार की एक महिला ने बताया कि वह मजदूरी के लिए गढ़ी थाना क्षेत्र में रहती है। उनके पास गढ़ी निवासी अजय का आना-जाना था। वह उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर टोहाना के एक होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके कारण उसकी बेटी का गर्भवती हो गई। कुछ दिन बाद उसकी बेटी के पेट में दर्द होकर तबीयत बिगड़ी तो आरोपी ने उसका गलत तरीके से दवाई खिलाकर गर्भपात करवा दिया। इसके बाद उसकी बेटी ने घटना के बारे में उनको बताया। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अजय, उसकी मां दर्शना, दो भाइयों, पिता के खिलाफ प्रतिबंधित दवाई देकर गर्भपात करवाने, अपहरण करने समेत पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें