फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशिका का भारत की अंडर-19 फुटबॉल टीम में चयन

विज्ञापन
अपने कोच अनिल के साथ अंशिका। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। भंभेवा गांव स्थित आर्य सीनियर सेकंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा अंशिका का भारत की अंडर-19 फुटबॉल टीम में गोलकीपर के रूप में चयन हुआ है। अंशिका फिलहाल गोवा में तैयारी कर रही है। वह आठ दिसंबर को बांग्लादेश में होने वाली सेफ चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जाएगी।
विज्ञापन

मूल रूप से सोनीपत जिले के ईसापुर खेड़ी निवासी अंशिका आर्य सीनियर सेकंडरी स्कूल भंभेवा की छात्रा रही है। वह फिलहाल भंभेवा में स्थित राजकीय फुटबॉल नर्सरी में कोच अनिल से प्रशिक्षण ले रही है। कोच अनिल ने बताया कि उनके पास शनिवार को ही पत्र आया है कि अंशिका का अंडर-19 भारतीय फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। इससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला फुटबॉल संघ के महासचिव आनंद इसो ने बताया कि अंशिका का चयन होना बड़े गर्व की बात है। अंशिका बेशक सोनीपत जिले की रहने वाली हो, लेकिन उसका चयन जींद की तरफ से हुआ है। जींद में ही अंशिका ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबाला दहिया ने अंशिका के चयन पर उनके कोच और अंशिका को बधाई दी है। अंशिका गोवा में प्रशिक्षण ले रही है और वहीं से वह बांग्लादेश जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें