फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जेब तराशी में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी03-पुलिस गिरफ्त में जेब तराशने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। उचाना थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत जेब तराशने के मामले में कुरुक्षेत्र के मोरथली निवासी बब्लू उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किए गए छह हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया।
विज्ञापन

20 अप्रैल 2025 को उझाना निवासी हंसपाल ने पुलिस चौकी उचाना मंडी में एफआईआर में बताया था कि वह उचाना मंडी में धन्ना भगत जयंती में आया था। यहां अज्ञात ने उसकी जेब से 22 हजार रुपये चोरी कर लिए। मामले का पता चलने पर लोगों की मदद से दो आरोपी मोरथली निवासी संजीव उर्फ लाल और पेहवा की आदर्श कॉलोनी निवासी जोनी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
वहीं उनका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से 13 हजार रुपये बरामद कर लिए थे। इसके अलावा फरार आरोपी मोरथली निवासी बब्लू उर्फ बल्लू का नाम पूछताछ में बताया। पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह हजार रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें