फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीटू प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, 50 लाख मुआवजे की मांग

Mon, 09 Mar 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी19: शोक व्यक्त करते हुए सीटू कार्यकर्ता और परिजन। स्रोत कार्यकर्ता।
विज्ञापन
जींद। सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन (सीटू) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सफीदों में हुई भीषण आगजनी को लेकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवारों के लिए 50 लाख मुआवजे की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में राज्य महासचिव जयभगवान, जिला सचिव संदीप जाजवान, सहसचिव राधेश्याम और सीपीएम जिला सचिव कपूर सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन

नेताओं ने आरोप लगाया कि फैक्टरी में श्रम कानूनों और सुरक्षा उपकरणों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटा देरी से पहुंची और प्रशासन ने समय पर सुध नहीं ली। अब तक सात मजदूरों की मृत्यु हो चुकी है और कई घायलों की स्थिति गंभीर है।
सीटू ने सरकार से मांग की है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व एक सरकारी नौकरी तथा घायलों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और प्रदेश की सभी फैक्टरी में न्यूनतम वेतन व सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की। इस दौरान ब्लॉक प्रधान दिलबाग, मनोज और अनिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें