30जेएनडी40-बैठक के दौरान मौजूद श्रीरामा भारतीय कला केंद्र के सदस्य। संवाद
नरवाना। श्रीरामा भारतीय कला केंद्र की वार्षिक बैठक बीरबल नगर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर हुई। इसकी अध्यक्षता संरक्षक एडवोकेट सुशील शर्मा ने की। प्रधान भारत भूषण गर्ग ने इस वर्ष की गतिविधियों के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष महावीर ने सभी सदस्यों के समक्ष आय-व्यय का हिसाब रखा, जिसे सभी सदस्यों ने एकमत से पास कर दिया।
इसके बाद प्रधान भारत भूषण ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। आम सभा ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया और नई कार्यकारिणी के गठन तक कार्यकारी प्रधान के रूप में बने रहने का आग्रह किया। चुनाव के लिए पूर्व प्राचार्य दिनेश गोयल और प्राध्यापक संजय भारद्वाज को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके लिए बैठक 19 जनवरी को होगी।