फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगूरां स्कूल में दो दिवसीय दिव्यांग जागरूकता शिविर शुरू

विज्ञापन
30जेएनडी11: कार्यक्रम में भाग लेते बच्चों के अभिभावक व अध्यापक। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां गांव के राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय दिव्यांग जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि बीआरसी गुरुमुख मोर ने शिरकत की। अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य बिजेंद्र सिंह ने की। गुरुमुख मोर ने सभी अध्यापकों, आंगनबाड़ी वर्कर, एसएमसी सदस्य व विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे दिव्यांग बच्चों और अभिभावकों को सरकार द्वारा चलाई विभिन्न प्रकार की सहायताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक का कर्तव्य बनता है कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़े। ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करके समाज की मुख्य धारा में लाया जा सकता है। इस अवसर पर एबीआरसी अशोक कुमार, बीआरपी अमरदीप, अध्यापक सुरजीत ढिल्लों, सतीश ढुल व मोना साहू व अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें