फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अन्ना टीम ने रानी तालाब की सफाई की, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

Sun, 08 Dec 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी02: रानी तालाब से सड़े हुए कमल के पौधे निकालते अन्ना टीम के सदस्य। स्वय
विज्ञापन
जींद। ऐतिहासिक स्थल रानी तालाब में कमल के पौधों के सड़ने से इसकी हुई दर्दुशा किसी से छिपी नहीं है। इसकी सफाई पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो अन्ना टीम ने रविवार को अभियान चलाकर उनको बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

अन्ना टीम पार्क पॉलिसी के तहत रानी तालाब को गोद लेने के लिए अब नगर परिषद को पत्र लिखा है। शहर के मध्य में स्थित रानी तालाब की सफाई और यहां पर होने वाली सुविधा पर प्रशासन ने शायद ही ध्यान दिया हो।
प्रशासन की तरफ से ध्यान नहीं देने से इसमें कभी लाइट टूटी रहती हैं तो कभी परिक्रमा की ग्रिल। सफाई भी नहीं करवाई जाती है। रविवार को अन्ना टीम ने सुनील वशिष्ठ के नेतृत्व में तालाब की सफाई करवाई और सड़ चुके कमल के पौधों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

2016 में अन्ना टीम के प्रयासों से भरा था पानी : वर्ष 2016 से पहले रानी तालाब में पानी नहीं था। इसकी वजह से यह बेसहारा पशुओं का अड्डा बन गया था। इतना ही नहीं बच्चे क्रिकेट खेलते थे। अपनी पहचान खो रहे रानी तालाब को बचाने के लिए अन्ना टीम ने कदम उठाया और प्रशासन के साथ मिलकर इसमें जेडी सेवन रजवाहे से पानी भरवाया था।

08जेएनडी02: रानी तालाब से सड़े हुए कमल के पौधे निकालते अन्ना टीम के सदस्य। स्वय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें