फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कविता में अंकित तो पेंटिंग में हर्ष और रंगोली में स्नेहा रही अव्वल

Sat, 04 Oct 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी18 : कलाकृतियां की स्टाल का निरीक्षण करते हुए निरीक्षक। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस दौरान कविता पाठ में एमए प्रथम वर्ष के अंकित तो भाषण प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष के तनिष्क प्रथम रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन युवा कल्याण और सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका प्रोफेसर उषा शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा और कौशल निखरता है और उन्हें अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
पहले दिन की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कविता पाठ में एमए प्रथम वर्ष के अंकित प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की माफी द्वितीय और एमए इंग्लिश प्रथम वर्ष के आर्यन तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष के तनिष्क ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की साक्षी ने दूसरा और एमए हिंदी प्रथम वर्ष की बबली ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में बीएससी नॉन मेडिकल द्वितीय वर्ष के हर्ष प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की अंजली द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान पर रही। रंगोली में बीएससी द्वितीय वर्ष की स्नेहा प्रथम, अनु द्वितीय और मोहित तृतीय स्थान पर रहे। ऑन स्पॉट फोटोग्राफी में बीए द्वितीय वर्ष के कमल प्रथम, हर्ष द्वितीय और दक्ष तृतीय स्थान पर रहे।
हरियाणवी ट्रेडिशनल में एमकॉम द्वितीय वर्ष की उषा प्रथम, बीए प्रथम वर्ष का दीपांशु द्वितीय और माफी तृतीय रही। क्विज प्रतियोगिता में रेनू-मधु की टीम ने प्रथम, नसीब-साहिल की टीम ने द्वितीय और अंश-अमर लाल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। मंच संचालन सुल्तान सिंह और राजेश श्योकंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें