फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधायक का आवास घेरा

विज्ञापन
विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के कार्यालय का घेराव करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नरवाना। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर द्वारा शनिवार को लघु सचिवालय से लेकर विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के उकलाना रोड स्थित आवास पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन की प्रधान भूला देवी ने की।
विज्ञापन

विधायक के कार्यालय का घेराव करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर ने कहा कि जो वादे सरकार द्वारा उनसे किए गए थे, आज सरकार उन पर खरा नहीं उतर रही है। इसके चलते आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर इस प्रकार के प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। वहीं विधायक की अनुपस्थिति में प्रदर्शन कर रही कर्मचारियों द्वारा नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मुख्यमंत्री द्वारा पिछले साल 29 दिसंबर की जो घोषणा की गई थी, वह ज्यों की त्यों लागू की जाए। प्रधानमंत्री द्वारा सितंबर 2018 में की गई वर्कर व हेल्पर की 1500 रुपये एवं 750 रुपये की बढ़ोतरी को एरियर समेत दिया जाए। 2018 में की गई घोषणा अनुसार कुशल का दर्जा देते हुए महंगाई भत्ते को मानदेय से जोड़ कर दिया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को सेवानिवृत्ति से पहले साधारण दुर्घटना होने पर इलाज का पूरा खर्च मिले। मृत्यु होने पर अन्य विभागों की तर्ज पर तीन लाख रुपये का मुआवजा व आश्रितों को एक नौकरी मिले। वर्कर्स से सुपरवाइजर की पदोन्नति केवल वरिष्ठता के आधार पर हो। विभाग द्वारा ऑनलाइन काम का विकल्प दिया जाए। आईसीडीएस में किसी भी एनजीओ या प्राइवेट संस्था को शामिल करने की अनुमति नहीं दी जाए। प्ले स्कूल के नाम पर आईसीडीएस का निजीकरण नहीं किया जाए। नई शिक्षा नीति वापस हो व सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं देने तक आउटसोर्स पॉलिसी का कर्मचारी मानते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। इस मौके पर कर्मचारी नेता ईश्वर सच्चाखेड़ा, प्रदीप शर्मा, सीमा बद्दोवाल व वीरेंद्र ढाकल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें