फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने नरवाना रोड बाईपास से लघु सचिवालय तक निकाला ट्रैक्टर मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने मांगों को लेकर शुक्रवार को शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। इसमें आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ-साथ किसान व मजदूर भी शामिल हुए। ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व जिला प्रधान भुला देवी, सचिव सुमन देवी, कोषाध्यक्ष सुदेश देवी, ब्लॉक प्रधान रमेश देवी, सुमन दनौदा, राजकुमारी व पुष्पा ने किया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर मार्च में किसान सभा के वरिष्ठ नेता मास्टर बलबीर सिंह, चांद बहादुर, सीटू जिला प्रधान सतबीर खरल व सचिव कपूर सिंह भी मौजूद रहे। यह ट्रैक्टर मार्च नरवाना रोड बाई पास से शुरू होकर पटियाला चौक, रुपया चौक व रानी तालाब होते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचा। लघु सचिवालय के सामने ट्रैक्टर मार्च समाप्त किया गया। ट्रैक्टर मार्च में शामिल वर्कर्स व हेल्पर्स को मास्टर बलबीर सिंह, एडवोकेट मनोज व छज्जू राम ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की मांगों का समाधान करने के बजाए आंदोलन में शामिल कर्मियों को बर्खास्त करने की धमकी दे रही है। जिला सचिव सुमन देवी ने कहा कि शनिवार को गांव-गांव में आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स प्रदेश सरकार का पुतला दहन करेंगे। इसके बाद एक फरवरी को प्रदेश भर में ’दमन विरोधी दिवस’ मनाया जाएगा, जिसमें सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ सहित सीटू से संबंधित तमाम यूनियन शामिल होंगी। मास्टर बलबीर ने कहा कि 31 जनवरी को किसान ’विश्वासघात दिवस’ मनाएंगे और जिला व तहसील स्तर पर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की मांगों को भी शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर किसान सभा के रामचंद्र दनौदा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता आजाद पांचाल, पवन कुमार, सावित्री, लाजवंती, निर्मला, जयपति, सुदेश, मूर्ति, कमला, बीरमति, राजकुमारी, शालू, प्रवीण, सुमन, जयपति, सुनीता, लक्ष्मी, सीमा, पूनम, सरोज, कृष्णा, किताबो, राजेश देवी, दर्शना, मुकेश व कमला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें