फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल खुलने के बाद कर सकते हैं 100-100 गज के प्लाॅट के लिए आवेदन : डीसी

विज्ञापन
29जेएनडी43: रात्रि ठहराव के दौरान समस्याएं सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार रात को पांडू पिंडारा गांव में ग्रामीणों की प्रशासनिक अमले को साथ लेकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान मौके पर अधिकारियों को शिकायतों के समाधान का निर्देश भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी योग्य प्रार्थी 100-100 गज के प्लाॅट के लिए सभी योग्यताओं को पूरा करता है, उसे योजना के अनुसार प्लाट उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए सरकार द्वारा पोर्टल खोला गया है। जैसे-जैसे जिले के गांव का नाम पोर्टल पर आवेदन के लिए खुलेगा, संबंधित गांव में मुनादी व अन्य साधनों द्वारा सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पहले डीसी मोहम्मद इमरान रजा व एसपी राजेश कुमार ने गांव के स्कूल, ई-लाईब्रेरी और गोशाला का निरीक्षण किया। डीसी ने अधिकारियों को स्कूल के कमरों की मुरम्मत व रखरखाव करने सहित अन्य निर्देश भी दिए। डीसी व ने ग्रामीणों की 100-100 गज के प्लाॅट, मकान की मुरम्मत, गलियों व नालियों के निर्माण, श्मशान घाट से अतिक्रमण हटवाने, गांव में अवैध कब्जों को समाप्त करने, स्ट्रीट लाइट समेत कई शिकायतों को सुना। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अधिकारी गंभीरता से लेकर समय पर पहुंचना सुनिश्चित करे।इस अवसर पर एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम सत्यवान मान, नगराधीश डाॅ. आशीष देशवाल, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बाक्स
पांडू पिंडारा को नशामुक्त गांव बना कर कायम करें मिसाल : एसपी

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि गांव पांडू पिंडारा को नशा मुक्त गांव बनाकर ग्रामीणों को एक मिसाल कायम करनी चाहिए। तभी रात्रि ठहराव जैसे कार्यक्रमों के मायने सार्थक होंगे। इस गांव में नशा का कारोबार करने वालों की गोपनीय सूचना पुलिस देनी चाहिए। पुलिस सूचना के आधार पर तुरंत एक्शन लेगी। इसके अलावा गांव में नशा करने वाले लोगों का इलाज नशा मुक्ति केंद्र करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें