फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शतचंडी महायज्ञ से पहले निकाली गई ध्वजा शोभा यात्रा

विज्ञापन
29जेएनडी42: ध्वजा शोभा यात्रा को झंडी दिखाते हुए मुख्यातिथि पवन गर्ग।
विज्ञापन
जींद। मां मनसा देवी सोमनाथ मंदिर में गुप्त नवरात्रो के दौरान शतचंडी महायज्ञ एवं कन्या पूजन होगा। शतचंडी महायज्ञ के शुभांरभ से पहले बुधवार को सेवा सदन से 1100 ध्वजो द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा को मुख्यातिथि के तौर पर प्रमुख समाज सेवी एवं कांग्रेसी नेता पवन गर्ग ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पवन गर्ग ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले पुण्य के भागी होते है। गुप्त नवरात्रों से पहले निकाली जा रही भव्य शोभा यात्रा में जिस तरीके से महिला शक्ति उमड़ी हुई है, उससे निश्चित तौर पर माता रानी जींद पर विशेष कृपा बरसाएगी। उन्होंने कहा कि माता रानी भक्तों को कभी भी निराश नहीं करती। कई बार समस्याओं के पड़ाव जरूर आते है। लेकिन माता की शक्ति में विश्वास रखने वालो के सामने अवरोध आंशिक समय के लिए होते है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से मां मनसा देवी सोमनाथ मंदिर में शतचंडी महायज्ञ एवं कन्या पूजन होगा। छह फरवरी को पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन तथा भंडारे का आयोजन रहेगा। इस अवसर पर सुरेश गर्ग छात्तर, पंडित हरीश चंद्र शर्मा, पंडित योगेश शर्मा, कृष्ण सैनी, अतुल गर्ग, कृष्ण कुमार, महावीर गर्ग, बलवींद्र सिंगला, विश्वास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें