फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस पर दबिश देकर पुलिस ने पांच जोड़ों को पकड़ा

विज्ञापन
गेस्ट हाउस से युवती को निकालकर ले जाती पुलिस। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। खानसर चौक पर स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने पांच जोड़ों को पकड़ा है। गेस्ट हाउस संचालक पिछले दरवाजे से भागने में कामयाब हो गया। शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को काफी युवक-युवतियां इस गेस्ट हाउस में आए। इसकी भनक आसपास के लोगों को लग गई। काफी संख्या में लोग यहां जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पाकर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गेस्ट हाउस में पहुंचकर कमरों को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। मौका देखकर गेस्ट हाउस संचालक पिछले दरवाजे से भागने में सफल रहा।
इसके बाद कॉलोनी के लोग गेस्ट हाउस के चोरों तरफ खड़े हो गए। काफी देर तक यहां हंगामे की स्थिति रही। कुछ ही देर में शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गेस्ट हाउस के कमरों के खुलवाया। यहां से पांच जोड़े मिले, जिन्हें पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया गया। लोगों का कहना था कि इस गेस्ट हाउस में सरेआम देह व्यापार होता है। पिछले कई वर्षों से यहां पर सरेआम लड़के-लड़कियां आते-जाते हैं, जिससे यहां लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इस गेस्ट हाउस में चलने वाले अनैतिक कार्यों का उनके बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें