आठ दिन के बाद जिले में फिर से कोरोना वायरस ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 683 लोगों की रिपोर्ट मिली। जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इस समय जिले में एक एक्टिव केस हो गया है।
एक अगस्त को जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं बचा था। जिले में सभी लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 683 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले के 21191 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 20654 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक 536 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय एक एक्टिव मामला बचा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 879 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। अब तक स्वास्थ्य विभाग 293945 लोगों के सैंपल ले चुका है।