15जेएनडी21-जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
- फोटो : संवाद
जुलाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 13 साल बाद किलकारी गूंजी हैं। यह न केवल अस्पताल के लिए बड़ी कामयाबी है बल्कि पूरे क्षेत्र की गर्भवतियों के लिए भी राहत की खबर है। अब उन्हें प्रसव को लेकर ऑपरेशन के लिए जींद या रोहतक जैसे बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
जुलाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्ष 2012 में पुरानी बिल्डिंग को कंडम घोषित किया था। उसके बाद वर्ष 2014 में नया भवन बन गया था। इसके बावजूद भी महिलाओं के ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाए थे। यह सामुदायिक केंद्र केवल रेफर केंद्र बन गया था। गर्भवती महिलाओं को जींद या रोहतक रेफर किया जाता था जो परिजनों की जेब पर भारी पड़ता था। बुधवार को चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने यह सुविधा फिर से शुरू करते हुए एक महिला की सफल सिजेरियन डिलीवरी कराई।
वर्जन
मांग थी कि जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन थियेटर को फिर से शुरू किया जाए। अब महिलाओं को जींद या रोहतक नही जाना पड़ेगा।-डॉ. संजय जांगड़ा, चेयरमैन नपा जुलाना
वर्जन
जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। इसका महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। अस्पताल में नलबंदी और नसबंदी के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं।- डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ जींद