फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी घी की फैक्टरी का भंडाफोड़: रिफाइंड तेल, वनस्पति घी और केमिकल्स से बनाते थे मिलावटी घी

Fri, 19 Nov 2021 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद पुलिस ने नई अनाज मंडी के पास मिलावटी घी की फैक्टरी पकड़ी है। यहां प्रतिदिन करीब 15 क्विंटल मिलावटी घी तैयार का नामी कंपनियों पैकिंग में भरकर 250 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से दिल्ली व हरियाणा के शहरों में भेजा जाता था। मौके से 952 लीटर घी बरामद हुआ है। सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
डिटेक्टिव टीम द्वारा पकड़ी गई घी की फैक्टरी में रखा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के रोहतक रोड स्थित मिलावटी घी की फैक्टरी का भंडाफोड़ कर 952 लीटर घी के साथ, 3,50,812 विभिन्न कंपनियों के रैपर, 380 कई कंपनियों के ब्रांडों के नाम की पेटी, 22 डिब्बे व पीपे, रैपर लगाने की चार मशीन, दो केमिकल्स के डिब्बे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से रोहतक रोड निवासी आशु व रोशन के अलावा उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के कांखरा निवासी शैलेश, मध्यप्रदेश के दतिया निवासी विरेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर किया है।

विज्ञापन


पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली की रोहतक रोड निवासी आशु व रोशन, अजमेर बस्ती निवासी रामनिवास, गुरुद्वारा कालोनी निवासी कपिल व दीपक किशनपुरा रघु नगर में फैक्टरी चला रहे हैं। यहां रिफाइंड तेल में वनस्पति घी व केमिकल्स मिलाकर घी तैयार किया जा रहा है।

इस घी को हरियाणा दीप, हरियाणा उत्सव, नक्श डेयरी, कन्हैया डेयरी, हरियाणा डेयरी सुपर व वीटा घी के नाम से बाजार में बेचा जाता है। घी तैयार करने में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग किया जाता मिला है। सूचना पर पुलिस टीम ने यहां छापा मारा। इस दौरान आशु, रोशन, शैलेश और वीरेंद्र को नकली घी की पैकिंग करते हुए काबू किया है।
विज्ञापन


फैक्टरी से ये सामान बरामद
डिटेक्टिव टीम ने बताया कि नकली घी तैयार करने के लिए फैक्टरी में दो बड़े लोहे के घान, चूल्हे, पांच घरेलू गैस सिलिंडर, पेटियों पर बेल्ट लगाने वाली मशीन, तीन टेटरा मशीन, दो लोहे के डिब्बे पर सील लगाने वाली मशीन, एक लोहे के पीपे पर ढक्कन लगाने वाली मशीन, एक गन बैल्ट, दो इलेक्ट्रानिक कांटे, दो गरम हवा के फव्वारे, विभिन्न कंपनियों के 3,50,812 रेपर, विभिन्न कंपनियों की 380 पेटी जिसमें एक से पांच लीटर तक के डिब्बे हैं, 22 कनस्तर 15 लीटर के, रेपर लगाने की चार मशीन, दो पीपी केमिकल्स की बरामद हुई। 22 मुहर मिलीं।

पूर्व भी मिलावटी घी के कारोबार का हुआ खुलासा
इससे पहले भी जींद मे भारी मात्रा में मिलावटी घी पकड़ा जा चुका है। इस मामले में व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष भी जताया। अब फिर से इस कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में व्यापारियों के आपस लेनदेन पर भी विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें : Farm Laws Repeal: किसानों के संघर्ष की जीत, आंदोलन में हिसार के 6 किसानों ने दी जान की कुर्बानी
विज्ञापन


आरोपियों से 4.17 लाख रुपये की नकदी बरामद
जींद के सदर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि मिलावटी घी बेचने के आरोपियों के कब्जे से डिटेक्टिव टीम ने 4.17 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। इस दौरान मौके पर मिले आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें