फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से नकदी-जेवर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में चार नामजद
विज्ञापन

जींद। नरवाना थाना क्षेत्र की एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, देवर द्वारा छेड़छाड़ करने तथा पति द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में नरवाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2018 में ढाकल गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा, लेकिन जब उसने विरोध किया तो उसके पति, देवर, ससुर व सास ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि देवर उसके साथ छेड़छाड़ की तथा पति ने अप्राकृतिक यौन शोषण किया। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें