16जेएनडी17-पुलिस गिरफ्त में बाइक चोरी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : संवाद
जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी नीरज उर्फ टोटा के रूप में हुई है। डाहोला निवासी सुरेंद्र ने 11 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह जिला जेल में अपने चाचा के लड़के रणदीप से मिलने के लिए गया था। उसने अपनी बाइक जेल के गेट के सामने खड़ी की थी। वह नाम लिखवाने के लिए अंदर गया। वहां पर ज्यादा भीड़ थी। इसलिए ज्यादा समय लग गया। जब वह वापस गेट पर आया तो उसे बाइक नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी नीरज उर्फ टोटा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश करके उसे जिला जेल भेज दिया है।