फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों के बाजारों में बिजली के तार का जंजाल, व्यापारी परेशान

Sat, 11 Jul 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 010एसएफडीएम2शहर के मुख्य बाजार में बना हुआ बिजली का तारों का जाल। संवाद 
विज्ञापन
सफीदों। शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र में बिजली के लटकते तार व्यापारियों के लिए समस्या बन गए हैं। बाजारों में सिर के ऊपर मकड़जाल की तरह फैले तार शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बन सकते हैं। अन्य संकरे बाजार में आग लगने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि बाजारों में लटकते तार लोगों की परेशानी का सबब बन गए हैं। इससे पहले भी बाजार में शॉर्ट सर्किट के कारण कई बार आग की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका है। कई परिवारों की जिंदगी भर की कमाई इन हादसों की भेंट चढ़ चुकी है। इसके बावजूद, बिजली निगम और प्रशासन की ओर से तारों को हटवाने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
दुकानदार हरीश, पुरुषोत्तम, हरि ओम, नीटू, काला और विपिन आदि ने बताया कि वे कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से इन तारों को सही तरीके से शिफ्ट करने की मांग कर चुके हैं। बिजली विभाग ने उनकी इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। झूलते तार के कारण कई बार आगजनी की घटना घट चुकी है लेकिन उसके बाद भी विभाग नहीं जागा।
विज्ञापन

दुकानदारों ने तार जाल का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह समस्या सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है।

शहर के अधिकतर क्षेत्र में बिजली के तार को शिफ्ट किया जा चुका है। मुख्य बाजार में जल्द ही तार के जाल को ठीक करवाया जाएगा। बिजली विभाग की तरफ से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।-विनीत कुमार, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें