फोटो 010एसएफडीएम1माइनर में जमा गंदगी को दिखाते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रधान नफे सिंह। संव
सफीदों। क्षेत्र की नहरों में पानी आए एक सप्ताह हो गया लेकिन गांव पाजू खुर्द में टेल तक नहीं पहुंचा रहा है। इसका कारण मुआना सब माइनर का गंदगी से अटी होना है। इसके कारण किसानों को टेल पर पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण धान की फसल सूखने की कगार पर हैं। किसानों ने माइनर की सफाई करवाने की मांग की है।
गांव पाजू खुर्द से भारतीय किसान यूनियन के संरक्षक जसवीर और प्रधान नफे सिंह ने बताया कि मुआना सब माइनर इन गंदगी अटी है। उन्होंने बताया कि ऐसे में धान की फसल लगाए हुए किसानों को सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माइनर के अंदर इतना अधिक झाड़-झंखाड़ हैं कि वह पूरी तरह से पटी पड़ी हैं।
पुलों के पास झाड़-झंखाड़ के कारण जाम लगा हुआ है। इसकी वजह से भी पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा। उन्होंने ने बताया कि क्षेत्र की ज्यादातर नहरें झाड़-झंखाड़ से पटी पड़ी हुई हैं। नहरों में पानी आए करीब एक सप्ताह हो गया। अभी तक उनकी माइनर में पानी तो आया लेकिन किसानों के खेत तक इस कूड़े के कारण नहीं पहुंचा। इसमें पानी शुरू में पानी जैसे-तैसे थोड़ा बहुत पहुंचा।
टेल तक पहुंचने से पहले ही सूख गया। उन्होंने कहा कि पानी के अभाव में उनकी धान की फसल सूखने की कगार पर हैं। गांव के किसान इस माइनर के भरोसे ही खेती पर निर्भर करते हैं। यूनियन के नेताओं ने मांग करते हुए कहा अगर जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह एसडीएम कार्यालय पर धरना देने पर मजबूर होंगे।