जींद। साइबर ठगों ने खटकड़ गांव निवासी सेना के जवान वजीर को ऑर्डिनरी लेफ्टिनेंट बनवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी एफआईआर दर्ज कर ली है।
वजीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जुलाई को उनके जानकार सूबेदार हेमराज ने फोन कर कहा कि मनजीत सूबेदार तीन लाख रुपये में ऑर्डिनरी लेफ्टिनेंट बनवा देगा। हेमराज ने बताया कि उसने भी इस काम के मनजीत सूबेदार को तीन लाख रुपये दे दिए हैं। कुछ देर बाद मनजीत के नाम से व्हाट्सएप कॉल आई और आरोपी ने सीएसबी बैंक खाते का नंबर भेजकर तीन लाख रुपये मांगे और कहा कि उनका प्रमोशन करवा दिया जाएगा।
वजीर ने पहले डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन 23 जुलाई को आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि डेढ़ लाख रुपये और भेजने होंगे। उन्होंने दोबारा डेढ़ लाख रुपये खाते में जमा कर दिए। इसके बाद आरोपी ने एक लाख रुपये और मांगे जिससे ठगी शक हुआ। संवाद