14जेएनडी26: नगूरां गांव के खेतों में लगी आग से जली गेंहू की फसल। संवाद
अलेवा। नगूरां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की फसल में आग लग गई। इसके कारण 10 एकड़ में गेहूं जल गया। आगजनी की सूचना तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीणों ने आगजनी पर को रोकने का प्रयास किया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही किसानों ने ट्रैक्टर की सहायता से आग के चारों तरफ जुताई कर लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक नगूरां निवासी किसान कुलदीप की 5 एकड़, नरेश की दो एकड़, बिंद्र की 2 एकड़ और सुरेंद्र की एक एकड़ में गेहूं की फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रही की आग लगने के समय हवा तेज नहीं थी, अन्यथा आगजनी से ज्यादा नुकसान होने का डर रहता।