फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी सीमेंट और पेंट का मार्क लगाकर बेचने वाली फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी रोड पर अंबुजा सीमेंट और नेरोलॉक कंपनी का मार्का लगाकर नकली सीमेंट और पेंट की कंपनी के संचालक रोहतक रोड निवासी मोंटू झा के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहाली के स्वराज नगर निवासी विशाल जोशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी अंबुजा सीमेंट और नेरोलॉक पेंट बनाती है। उनको सूचना मिली थी कि जींद में उनकी कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट व पेंट बनाने की कंपनी चल रही है। शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने भिवानी रोड पर पहुंची तो वहां पर अंबुजा सीमेंट और नेरोलॉक कंपनी के नाम पर सामान बनाने की फैक्टरी चलती मिली। कंपनी से अंबुजा सीमेंट व नेरोलॉक पेंट बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी के नाम पर नकली सामान बेचने से कंपनी तथा सरकार को नुकसान हो रहा है। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि भिवानी रोड पर फर्जी तरीके से चल रही फैक्टरी में अंबुजा सीमेंट के नाम से 20 किलोग्राम वाली पुट्टी, 260 खाली बैग, सीमेंट के 40 बडे़ कट्टे, 13 बाल्टी, 20 लीटर एक्सल, आठ बाल्टी 10 लीटर की, 20 किलोग्राम एक्सल बरामद हुआ। फैक्टरी मालिक रोहतक रोड निवासी मोंटू झा के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें