फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ मारपीट करने व अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में पुलिसकर्मी पति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के साथ मारपीट करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ परेशान करने, अप्राकृतिक यौन शोषण करने तथा छेड़छाड़ करने के आरोप में केस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी की 22 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक युवक के साथ करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था जोकि पुलिस कांस्टेबल है। शादी के कुछ महीनों तक तो उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे ठीक रखा लेकिन फिर उसके पुलिसकर्मी पति, सास, दो ननदों व दो देवरों ने उसको शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि उसके पुलिसकर्मी पति ने उसका अप्राकृतिक यौन शोषण किया तथा दो देवरों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में ससुराल पक्ष के लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ परेशान करने, अप्राकृतिक यौन शोषण करने और छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें