फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सभी मंडलों में लगाए जाएंगे 75 फलदार पौधे

विज्ञापन
बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। भाजपा जिला कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप लोहान की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में किसान मोर्चा जिला सहप्रभारी राजेश फौगाट ने किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से परिचय करके पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई मुद्दों पर मंथन किया।
विज्ञापन

बैठक में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह के आदेश अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव में छह जुलाई को श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में जींद जिले के सभी मंडलों में 75 फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष संदीप लौहान के नेतृत्व में सभी मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई। 10 जुलाई से 15 जुलाई तक जिला जींद के सभी मंडलों का प्रवास करने का निर्णय लिया गया। इसमें किसान मोर्चा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। जिले के सभी मंडलों की इकाई के साथ-साथ ग्राम स्तर पर ईकाई के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल सैनी, सुरेश जागलान, उपाध्यक्ष लखपति देवी, हरपाल सिंह, सचिव सुरेंद्र गौतम, जितेंद्र छातर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण लाठर, अजमेर नायक, नरेश, प्रेम, पूनम, चांद कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें