फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 मिनट भूमासन कर पंकज ने वर्ल्ड वाइड बुक में दर्ज करवाया नाम

विज्ञापन
पंकज सिंगरोहा को सम्मानित करते हुए। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। देश का मान-सम्मान बढ़ाने की ख्वाहिश हर किसी व्यक्ति के दिल में हमेशा रहती है, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत एवं इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। जींद के पंकज सिंगरोहा ने योगासन के क्षेत्र में वर्ल्ड वाइड बुक में नाम दर्ज करवा कर नजीर पेश की है। उनकी इस उपलब्धि पर जींद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है और कोने-कोने से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
विज्ञापन

पंकज सिंगरोहा जींद जिला के हाथवाला गांव के निवासी हैं और फिलहाल जींद शहर के विजय नगर में रह रहे हैं। उन्होंने 12 जून 2022 को 125 मिनट भूमासन कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। पंकज सिंगरोहा का नाम अब वर्ल्ड वाइड बुक बुक में शामिल हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 64 मिनट का रहा है।
पंकज सिंगरोहा के पिता बृजभान व माता नीरू देवी ने बताया कि पंकज की पंकज पढ़ाई में बचपन से ही होशियार रहा है। वह पढ़ाई के साथ साथ किसी खेल को भी अपनाना चाहता था, लेकिन किसी भी खेल का चुनाव नहीं कर पा रहा था। पंकज की माताजी ने बताया कि चौथी कक्षा के दौरान एक दिन पंकज मेरे साथ पार्क में घूमने गया वहां योगासन करते लोगों कि बारे में पूछा कि यह लोग क्या कर रहे हैं। इसके बाद पंकज ने प्रतिदिन योगा अभ्यास एवं प्राणायाम करना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने जब इसे योगासन करते देखा तो सुझाव दिया कि इसे खेल की बजाय योगा के क्षेत्र में ही आगे बढ़ाया जाए। इसके बाद स्कूल में पढ़ाई के साथ योगा अभ्यास का प्रशिक्षण दिलवाया गया और आज कड़ी मेहनत एवं सच्ची लगन की बदौलत पंकज नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें