फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद के पास खराब स्ट्रीट लाइट की पहुंचीं 700 शिकायतें, मरम्मत का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। नगर परिषद के पास पिछले करीब दो महीने में खराब स्ट्रीट लाइट्स की 700 से अधिक शिकायतें पहुंची है। वहीं ठंड बढ़ने के बाद अब चोरी की घटनाएं बढने का अंदेशा भी बढ़ गया है। ऐसे में नगरपरिषद ने स्ट्रीट लाइट्स ठीक करवाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल पिछले दिनों ही नगरायुक्त द्वारा 25 लाख रुपये की स्वीकृति स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत के लिए दी थी। इससे स्ट्रीट लाइट्स को ठीक करने का सामान खरीदा था। अब शनिवार शाम तक कार्यालय में पहुंची 700 में आधी से अधिक शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। गौरतलब है कि अर्बन एस्टेट डिफेंस कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड समेत शहर की कई कॉलोनियों स्ट्रीट लाइट बंद थी। जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण शाम होते ही गलियों में अंधेरा छा जाता।
करवाई जा रही हैं स्ट्रीट लाइट ठीक
पिछले लंबे समय से बजट के अभाव में काम रुका हुआ था। अब बजट मिलने पर सामान खरीद लिया गया है। ऐसे में जहां-जहां स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत थी, वहां ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जय कुमार, जेई नगरपरिषद, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें