फोटो 15जेएनडी09-शिविर में रक्तदाता का हौंसला बढ़ाते हुए अनिरुद्ध पवार और अन्य। स्रोत सदस्य
- फोटो : samvad
जींद। युवा विकास समिति की ओर से रविवार को बीबीपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया। श्रेष्ठ कबड्डी खिलाड़ी अनिरुद्ध पवार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 56 युवाओं ने रक्तदान किया। खास बात यह रही कि अनिरुद्ध पवार के माता-पिता ने भी रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया।
समिति अध्यक्ष एवं जिला युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप रेढू ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाने में सहयोग देना है। अनिरुद्ध पवार ने कहा कि रक्त की कमी को रक्तदान से ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए सभी को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
प्रमुख सलाहकार धर्मराज जागलान ने कहा कि समिति लगातार शिविर आयोजित कर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रही है। इस दौरान राजेंद्र सोनी ने 56वीं बार रक्तदान किया और युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की। शिविर में महासचिव विनोद शर्मा, मोहित, आशीष, कर्मवीर और बिन्नी मौजूद रहे।