फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यशपाल रोहिला बने रोहिला विकास परिषद के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहिला विकास परिषद की नई कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव में यशपाल रोहिला को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। रविवार को रोहिला धर्मशाला में आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया पूर्व प्रधान नारायण सिंह रोहिला की देखरेख में संपन्न हुई। जबकि अध्यक्षता सतपाल रोहिला ने की।
विज्ञापन

बैठक में निवर्तमान प्रधान मास्टर रामफल रोहिला ने अपने दो साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने प्रधान पद के लिए पूर्व उपप्रधान यशपाल रोहिला के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।
नई कार्यकारिणी में रणबीर रोहिला को उपप्रधान, सुशील रोहिला एडवोकेट को महासचिव, डॉ. महेंद्र रोहिला को सहसचिव और राजीव रोहिला को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं गुलाब, प्रेम, अनिल, मदन मोहन, राकेश और गणेश को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान मास्टर रामफल रोहिला को परिषद का संरक्षक नियुक्त किया गया, जबकि मास्टर नारायण रोहिला और उपदेश रोहिला को विशेष सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
15जेएनडी03: यशपाल रोहिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें