फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन में रिसाव होने से धंसी 50 फुट सड़क

विज्ञापन
धंसी सड़क को ठीक करती जेसीबी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में वीरवार को आई बारिश के कारण कैथल रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए दबाई गई पाइपलाइन में रिसाव होने से शुक्रवार दोपहर बाद सड़क धंस गई। लगभग 50 फुट लंबी सड़क धंसने से यहां आवागम बाधित हो गया। यहां से कुछ ही समय पहले स्कूल बस निकली थी। गनीमत रही कि बस निकलने के बाद सड़क धंसी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से सड़क को मिट्टी से पाट दिया। एनएचएआई के ठेकेदार ने आरोप लगाया कि नगर परिषद द्वारा डाली गई पाइपलाइन में रिसाव होने से सड़क धंसी है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर में बरसाती पानी की निकासी के अलावा सीवर लाइन भी दबाई हैं। कैथल रोड पर सीवर लाइन का काम हुआ है। यह सीवर लाइन कैथल रोड से होते हुए नरवाना रोड पर जाकर मिलेगी, जहां से नरवाना रोड सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक सीवर का पानी ले जाया जाएगा। इसी परियोजना के तहत करीब 15 दिन पहले ही कैथल रोड पर अमरहेड़ी गांव के पास सीवर लाइन डाली गई थी। शुक्रवार को यहीं से सड़क धंस गई। वहीं सीवर लाइन डालने वाले ठेकेदार सुशील जैन ने कहा कि यहां पर मिट्टी का जमाव सही प्रकार से नहीं हुआ, इस कारण सड़क धंस गई। इसे ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें