फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन मिलने पर छह दुकानदारों के काटे चालान, तीन हजार रुपये राजस्व में जमा

विज्ञापन
एक दुकान से पॉलिथीन निकालकर लाते मोहन भारद्वाज। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के चलते पहले दिन नगर परिषद अधिकारियों ने शहर में पॉलिथीन जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान छह दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते मिले। मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मोहन भारद्वाज व स्वच्छता निरीक्षक नीलम देवी ने पॉलिथीन मिलने पर छह दुकानदारों के चालान काटे तथा इनसे तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टि का प्रयोग नहीं करने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

मोहन भारद्वाज ने कहा कि एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसलिए दुकानदारों को पॉलिथीन नहीं रखना चाहिए। दुकानदार कैरी बैग, पॉली बैग, कपड़े के थैले का ही प्रयोग करें। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान का बाजार में असर भी देखने को मिला। बाजार में बहुत से दुकानदारों और रेहड़ी वालों ने कैरी बैग व पॉली बैग रखे हुए थे। रेहड़ी वाले 100 रुपये या इससे ज्यादा की सब्जी खरीदने पर कैरी बैग फ्री में दे रहे हैं। पहले दिन नगर परिषद की तरफ से घंटाघर के पास और पालिका बाजार में अभियान चलाया गया। मोहन भारद्वाज ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी दुकानदार के पास पॉलिथीन मिला तो उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें