संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। साहिबजादों के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 723 राजकीय विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। कक्षा 9 से 12 तक के 36,967 विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा और साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को अपने शब्दों में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को साहिबजादों के शौर्य, धार्मिक मूल्यों और देश-समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से परिचित कराना है। जिले के सभी खंडों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, विद्यार्थियों ने विषय पर अत्यंत संवेदनशील, प्रेरणादायी और सृजनात्मक तरीके से अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कई स्कूलों में बच्चों ने निबंध लिखने से पहले गुरुद्वारों में अरदास की और कक्षाओं में साहिबजादों के जीवन प्रसंगों पर चर्चा भी की।
शिक्षकों का कहना है कि साहिबजादों का इतिहास बच्चों में देशप्रेम, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को साहिबजादों के अदम्य साहस के बारे में निबंध लिखे।
वर्जन
निबंध प्रतियोगिता में जिले भर से 36,967 विद्यार्थियों ने निबंध लिखा। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों में लेखन क्षमता बढ़ाती हैं बल्कि उन्हें इतिहास और संस्कृति से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
-रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी,जींद।