फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जाट धर्मशाला में मोर्चा ने मांगों को लेकर की बैठक

विज्ञापन
12जेएनडी10 : लघु सचिवालय में एसडीएम सत्यवान मान काे ज्ञापन सौंपते हुए संगठन सदस्य। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा ने जाट धर्मशाला में शुक्रवार को बैठक की। बैठक में एमएसपी पर फसलों की खरीद की गारंटी समेत अन्य मांगों पर चर्चा हुई। जगदीप सिंह औलख ने कहा कि 23, 24, 25 फरवरी 2026 को प्रदेश के किसान-मजदूर कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा।
बैठक के बाद किसान प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और एसडीएम सत्यवान मान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मोर्चा नेताओं ने कहा कि कर्ज माफी और फसलों के पूरे दाम की मांग को लेकर मोर्चा पूरे हरियाणा में यात्राएं निकालकर किसानों-मजदूरों को एकजुट करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर एमएसपी तय कर फसल खरीद गारंटी कानून बनाने, संपूर्ण कर्जा माफी, धान खरीद व भावांतर योजना में हुए घोटालों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। वहीं, किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों की वापसी और विदेशी दबाव में किए जा रहे किसान-मजदूर विरोधी एग्रीमेंट रद्द करने की भी मांग की।
खेती को डब्ल्यूटीओ से बाहर निकालने, बिजली संशोधन बिल रद्द करने, ट्रैक्टर पर बढ़ाया गया रजिस्ट्रेशन टैक्स वापस लेने, 10-12 वर्ष पुरानी गाड़ियों पर लगी पाबंदी हटाने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन को सिखों का पूरा समर्थन मिला और सिख समाज ने गुरुद्वारे से लंगर लाकर किसानों को बांटा। इस दौरान मनदीप सिंह नथवान, लखविंदर सिंह औलख, अमरजीत सिंह मोहड़ी, अशोक बलहारा, जगबीर घसौला, उमेद फौगाट, दलबीर सिंह, प्रिंस वडैच और हाफिज सिराजुद्दीन मौजूद रहे।

12जेएनडी10 : लघु सचिवालय में एसडीएम सत्यवान मान काे ज्ञापन सौंपते हुए संगठन सदस्य। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें