15जेएनडी15: हैबतपुर गांव में शिविर में रक्तदान करते हुए युवक। संवाद
- फोटो : पानीटंकी के पास पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए लोगों की लगी लाइन।
जींद। युवा विकास समिति की तरफ से गांव हैबतपुर के सचिवालय में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कांग्रेस एवं सरपंच ऋषि पाल ने शिरकत की। उन्होंने रक्तदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित किया।
कहा कि रक्तदान की पूर्ति केवल मनुष्य ही कर सकता है। इसका कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने युवाओं को खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी ताकि स्वस्थ रहकर वे निरंतर इस पुनीत कार्य में योगदान दे सकें। युवा विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप रेढू ने बताया कि शिविर में 31 युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हैबतपुर के कोच संजय ने की। शिविर में महासचिव विनोद शर्मा, संयोजक प्रवीण सैनी और उपाध्यक्ष शीला सैनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मराज जागलान, कोच अनूप, सुनील, सज्जू, मोहित और मनीष बेनीवाल आदि मौजूद रहे। संवाद