फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सिविल सेवा परीक्षा में सफल स्वाति का स्कूल में अभिनंदन

Thu, 16 Apr 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी20: स्वाति आर्य को सम्मानित करते हुए मंडल सदस्य। स्रोत संस्था।
विज्ञापन
नरवाना। सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली स्वाति आर्य के सम्मान में बुधवार को आदर्श बाल मंदिर विद्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मानव मित्र मंडल, भारतीय शिक्षण मंडल व प्रगतिशील समाज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
विज्ञापन

मंडल सचिव नरेश वत्स ने बताया कि नरवाना की बेटी स्वाति आर्य ने 366वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। मुख्य वक्ता तहसीलदार अनिल ने स्वाति आर्य की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। कैथल से आए सेवानिवृत्त प्रोफेसर बीबी भारद्वाज ने महाभारत, गीता और रामायण के उदाहरणों के माध्यम से सकारात्मक सोच का संदेश दिया।
वहीं साहित्यकार असीम राना ने अपनी रचना से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न, चांदी का सिक्का व पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें