फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसआईआर में बेहतर कार्य करने वाले 31 बीएलओ व दो सुपरवाइजर सम्मानित

विज्ञापन
06जेएनडी020 समारोह के दौरान सम्मानित हुए बीएलओ व सुपरवाइजर। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
उचाना। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम रमित यादव ने की। उन्होंने बताया कि समारोह में 31 बीएलओ और दो सुपरवाइजरों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसआईआर अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि 28 बीएलओ ने 95 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा किया। वीरेंद्र और जयबीर सिंह अभियान में शीर्ष पर रहे।
इसके अलावा तीन ऐसे बीएलओ को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने 900 से अधिक फॉर्म जमा कराए भले ही उनका प्रतिशत 95 से कम रहा हो। इनमें जयबीर और तरशेम भी शामिल रहे। सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह के अधीन कार्यरत बीएलओ ने करीब 6,777 फॉर्म अपलोड कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि सुपरवाइजर संजीव कुमार के अधीन सबसे अधिक चार बीएलओ सम्मानित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें