फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन का 11 दिन से चल रहा हाई स्पीड ट्रायल पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 11 दिनों से चल रहा हाई स्पीड ट्रायल सोमवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया। ट्रायल के अंतिम दिन ट्रेन को जींद-रोहतक ट्रैक पर करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया।
विज्ञापन

हाइड्रोजन ट्रेन को ट्रायल के दौरान अलग-अलग ट्रैकों पर निर्धारित गति से चलाकर उसकी कार्यक्षमता और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। अंतिम दिन जींद से रोहतक के बीच सफल ट्रायल के साथ हाई स्पीड परीक्षण का चरण पूरा हो गया है।
अब ट्रेन को आवश्यक तकनीकी निरीक्षण और मरम्मत के लिए शकूरबस्ती भेजा जाएगा। वहां विशेषज्ञ ट्रायल के दौरान एकत्र किए गए तकनीकी आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे और यदि कोई कमी सामने आती है तो उसे दूर किया जाएगा। इसके बाद ट्रेन को उद्घाटन से पहले अंतिम रूप से तैयार किया जाएगा। फिर 17 जुलाई को प्रधानमंत्री हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें