फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कलावती में आग लगने से 3 एकड़ गेहूं की फसल राख

Mon, 24 Apr 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
गेहूं के ढेर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयाश करता दमकल कर्मचारी तेजबीर। संवाद
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। कलावती गांव के खेतों में सोमवार को आग लगने से एक किसान की 3 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सूचना के बाद पिल्लूखेड़़ा व सफीदों से दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो गई। किसान ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

कलावती गांव के किसान हरेंद्र ने बताया कि सोमवार लगभग सुबह 10 बजे किसानों ने उसके खेत में गेहूं के ढेर में आग लगने की सूचना दी। जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि उसकी 3 एकड़ गेहूं की फसल धू-धू करके जल रही थी। किसान ने बताया कि आसपास बिजली के तार आदि भी नहीं हैं। ऐसे में आग कैसे लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। किसान हरेंद्र ने कहा कि उसके पास 3 एकड़ गेहूं की फसल थी। अब आग लगने से उसके परिवार के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। हरेंद्र ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें