जींद। होली पर्व के मद्देनजर एसपी कुलदीप सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 24 आरोपियों से 387 बोतल देसी शराब और आठ आरोपियों से 896 लीटर लाहन बरामद की गई है।
सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता राजेश ने बताया कि सोमवार को अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई।
थाना अलेवा पुलिस ने तीन आरोपियों से 44 बोतल, शहर सफीदों थाना पुलिस ने दो आरोपियों से 37 बोतल, सिविल लाइन जींद थाना पुलिस ने एक आरोपी से 12 बोतल बरामद की।
थाना गढ़ी पुलिस ने तीन आरोपियों से 45 बोतल, शहर जींद थाना पुलिस ने तीन आरोपियों से 37 बोतल और सदर जींद थाना पुलिस ने तीन आरोपियों से 43 बोतल देसी शराब पकड़ी।
इसी क्रम में शहर नरवाना थाना पुलिस ने दो आरोपियों से 26 बोतल, सदर नरवाना थाना पुलिस ने दो आरोपी से 24 बोतल व दस लीटर कच्ची शराब और उचाना थाना पुलिस ने तीन आरोपियों से 79 बोतल देसी शराब बरामद की।
वहीं अवैध शराब निर्माण सामग्री पर भी सख्ती बरतते हुए थाना पिल्लूखेड़ा पुलिस ने एक आरोपी से 156 लीटर लाहन, सफीदों सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों से 230 लीटर, सदर नरवाना थाना पुलिस ने तीन आरोपियों से 200 लीटर और गढ़ी थाना पुलिस ने दो आरोपियों से 300 लीटर लाहन बरामद किया।
उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार समाज के लिए घातक है। इससे न केवल कानून व्यवस्था प्रभावित होती है बल्कि युवाओं का भविष्य भी खतरे में पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
यह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सतीश डाहाेला, कुलबीर बधाना, रोहताश थुआ, प्रदीप सफीदों हुडा सेक्टर, बिजेंद्र सफीदों रोड जींद, धर्मवीर उझाना, रोहताश रेवर, रामनिवास उझाना, हरपाल खरल, राममेहर उझाना, राहुल विश्वकर्मा कॉलोनी जींद, महेंद्र अमरहेड़ी, छांगा पटेल नगर जींद, विशाल ईक्कस, चांदी राम ढाणी, रामदास कंडेला, शमशेर अनूपगढ़, दर्शनलाल जुलाना, अभिषेक शादीपुर, प्रवीन गतौली, अरमान टोहाना रोड नरवाना, सतपाल इंद्रा कॉलोनी नरवाना, सत्यवान बेलरखां, सागर दनोदा को काबू किया।