फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शांति धर्मी परिसर में गूंजे वेद मंत्र, 15 किलो शुद्ध घी से महायज्ञ

विज्ञापन
03जेएनडी11: हवन यज्ञ में आहूति डालते हुए श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
जींद। नरवाना मार्ग स्थित शांति धर्मी परिसर में होली उत्सव मनाया गया। इस दौरान 15 किलो शुद्ध घी से महायज्ञ किया गया। इसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं, माता बहनों ने आहुति दी। इस दौरान वेद मंत्र गूंजे।
विज्ञापन

डॉ. पंकज सैनी, प्राध्यापक मनिंदर सोनी, डॉ.अमनदीप सिंह व सोनू ने सपत्नीक यजमान के आसन को सुशोभित किया। कार्यक्रम के संयोजक सहदेव शास्त्री ने बताया कि नई फसल के आगमन पर सामूहिक यज्ञ किए जाते हैं। ऋतु परिवर्तन के कारण इस यज्ञ का औषधीय महत्व है जिसमें औषधियों की आहुतियां दी जाती हैं। इससे पर्यावरण शुद्ध होता है।
सुनील शास्त्री ने अपने मधुर संगीत के माध्यम से जीवन में नैतिकता के गुणों को अपने पर जोर दिया। महेंद्र पाल शास्त्री ने भी अपने विचार रखे। कुमारी प्रतिभा, प्रतिष्ठा व आस्था की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मवीर आर्य, पूर्व बीइओ, प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार खटकड़, आर्य समाज के प्रधान पवन आर्य, पृथ्वी सिंह मोर, बहन विनीता गुलाटी, दर्शना देवी, विजयपाल आर्य, सुमन मान, सुनीता, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें