फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बूथ पर डेबिट कार्ड बदल कर निकाल लिए 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीआरडीए के सामने एसबीआई के एटीएम बूथ में पैसे निकालने गए सिवाहा निवासी बलकार को झांसा देकर वहां मौजूद तीन युवकों ने डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके डेबिट कार्ड से 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सिवाहा निवासी बलकार सिंह ने बताया कि वह नौ जुलाई को डीआरडीए के सामने एसबीआई के एटीएम बूथ में पैसे निकलवाने के लिए गया था, लेकिन कई प्रयास करने के बाद भी उसके पैसे नहीं निकले। इसी दौरान एटीएम के अंदर तीन युवकों में एक कहा कि अंकल कार्ड मुझे दो मैं पैसे निकलकर देता हूं, लेकिन उस युवक ने डेबिट कार्ड बदलकर कोई दूसरा कार्ड उसे दे दिया। कुछ ही समय बाद उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। इसके बाद उसने कार्ड देखा तो किसी अन्य व्यक्ति का कार्ड उसकी जेब में मिला। इस कार्ड पर उमेद लिखा हुआ था। सिविल लाइन थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी कर 20 हजार रुपये निकालने के आरोप में अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें