फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Fraud: हरियाणा के किसान ने लूटा दिए ₹2.31 करोड़, बेचनी पड़ी चार एकड़ जमीन, जानें पूरा मामला

Thu, 24 Jul 2025 08:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद

सार

हरियाणा के जिंद जिले में एक किसान तीन साल तक ठगी का शिकार होता रहा। गांव के छह लोगों ने किसान से पैसा डबल करने के नाम पर दो करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
जींद के किसान के साथ ठगी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदगढ़ गांव में एक किसान से दो करोड़ 21 लाख 32 हजार 700 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर गांव के ही छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नंदगढ़ गांव निवासी रामशरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी करके परिवार का पेट पालता है।

विज्ञापन


शेयर मार्केट के नाम पर की ठगी 

नंदगढ़ गांव निवासी राहुल, किरण, रोहित, उषा, पायल व मोहित ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मोटी रकम कमाने का लालच देकर उससे ठगी कर ली। आरोपियों ने किसान से 20 फरवरी 2021 से लेकर 14 मई 2024 तक कई बार अलग-अलग खातों में राशि डलवाई। किसान रामशरण ने जब पैसे मांगे तो उसे धमकी दी गई। किसान को मजबूरन अपनी चार एकड़ जमीन बेचने पर मजबूर होना पड़ा। 

छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि नंदगढ़ गांव निवासी व्यक्ति के साथ गांव के ही छह आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 59 साल के व्यक्ति को 20 साल की कैद: पोती समान किशोरी से की थी घिनौनी हरकत, यमुनानगर कोर्ट ने सुनाया फैसला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें