फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजातों पर 17 लाख का लिया लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों के रेलवे रोड पर स्थित यूनियन बैंक से फर्जी कागजातों पर फिर से 17 लाख रुपये का लोन लेने का मामला आया है। बैंक के प्रबंधक दीनदयाल की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बैंक प्रबंधक ने बताया कि मुआना गांव के सुरेंद्र और भूपेंद्र ने कारपोरेशन बैंक रेलवे रोड सफीदों शाखा में आकर बताया कि अपनी जमीन पर कृषि कार्य के लिए बैंक से लोन लेना चाहते हैं। लोन के लिए उन्होंने वर्ष 2005-06, 2010-11, 2015-16 की जमाबंदी व गिरदवारी की सत्यापित कॉपी पेश की, जो फर्जी पाई गई। उनके द्वारा अपनी जमीन के संबंध में एक सर्च रिपोर्ट व एनओसी पेश की गई, जिसमें जमीन पर किसी प्रकार का कोई ऋण नहीं दिखाया गया था, जबकि उनके द्वारा 2015 में जमीन पर 70 लाख रुपये का ऋण कोटक महेंद्रा बैंक से लिया गया था। आरोपियों ने 17 लाख रुपये का लोन लेकर फर्जीवाड़ा किया। आरोपी सुरेंद्र द्वारा 8,78,000 रुपये की केसीसी लिमिट कारपोरेशन बैंक पिल्लुखेड़ा से पहले ही ली हुई थी। इसी प्रकार आरोपी भूपेंद्र ने भी 7,10,000 रुपये की केसीसी लिमिट कारपोरेशन बैंक पिल्लुखेडा से ली हुई थी। सफीदों सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें